विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र -Marriage Certificate
विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र -Marriage Certificate
नमस्कार दोस्तों…….
भारत में विवाह केवल एक सामाजिक परंपरा ही नहीं बल्कि एक कानूनी प्रक्रिया भी है। vivah के बाद विवाह पंजीकरण (Marriage Registration) कराना बहुत जरूरी होता है, जिससे आपको एक सरकारी प्रमाण पत्र (Marriage Certificate) मिलता है।
अन्य उपयोगी पोस्ट पढ़ें:
आज के समय में Marriage Certificate (विवाह प्रमाण पत्र) बनवाना बहुत जरूरी हो गया है। यह सिर्फ एक कागज़ नहीं बल्कि आपकी शादी का कानूनी प्रमाण (Legal Proof) होता है।
विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र
अब आप छत्तीसगढ़ के e-District Portal के माध्यम से किसी भी चॉइस सेंटर पर बहुत ही आसानी से सिर्फ कुछ साधारण दस्तावेज़ जमा करके अपना विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate) बनवा सकते हैं।

इसके अलावा, आप अपने नजदीकी CSC Center पर जाकर भी marriage certificate प्राप्त कर सकते हैं। अब आपको न तो लंबी-लंबी लाइनों में लगने की जरूरत है और न ही सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ेंगे
इस blog में हम आपको बताएंगे कि विवाह पंजीकरण कैसे करें, कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं और पूरा process क्या है।
Why is marriage registration necessary?
- ✔ कानूनी पहचान के लिए
- ✔ पासपोर्ट, वीज़ा, बैंक आदि में उपयोग
- ✔ सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए
- ✔ भविष्य में किसी भी विवाद से बचाव
- ✔ अपनी आधार में सरनेम बदलने के लिए
- ✔ अपने आधार में पता बदलने के लिए
Marriage Certificate और भी बहुत सरे काम जो आप इसके बिना नहीं कर सकते
Marriage Certificate आवश्यक दस्तावेज
marriage registration के लिए आपको निम्न दस्तावेजों की जरूरत होती है:
- शपथ पत्र Marriage Certificate (Affidavit)
- वर एवं वधु का संयुक्त फोटो (2A साइज)
- वर का जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड या मार्कशीट (जिसमें जन्म तिथि हो)
- वधु का जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड या मार्कशीट
- चालान की प्रति
(21 दिन बाद पंचायत से) - विवाह आमंत्रण पत्र (Wedding Card)
Marriage Certificate की प्रक्रिया
Step 1: आवेदन तैयार करें
सबसे पहले सभी दस्तावेज इकट्ठा करें और आवेदन फॉर्म भरें।
Step 2: पंचायत / CSC सेंटर में जमा करें
अपने नजदीकी CSC Center या पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा करें।
Step 3: दस्तावेज सत्यापन
अधिकारी द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
Step 4: रजिस्ट्रेशन एंट्री
सत्यापन के बाद आपका विवाह सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया जाता है।
Step 5: प्रमाण पत्र जारी
कुछ दिनों (15)के अंदर आपका Marriage Certificate जारी कर दिया जाता है।
⏱️ कितना समय लगता है?
👉 सामान्यतः बनवाने के लिए 15 से 30 दिन के अंदर विवाह प्रमाण पत्र ,Marriage Certificate, मिल जाता है। याद रखे दस्तावेज में त्रुटि होने पर या वापस reject कर दिया जाता है जिसे आपको फिर से जमा करना होता है
अन्य उपयोगी पोस्ट पढ़ें:
आधार नियम 2025 – नए अपडेट और नियम
आधार UCL v197.5 – मैन्युअल अपडेट गाइड
आयुष्मान कार्ड – कितना पैसा मिलता है
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट – ऑनलाइन कैसे आवेदन करें 2025
PM Awas Plus App 2025
Agniveer Vayu Sena Bharti 2024
Ayushman Bharat Yojana Guide
PM Vishwakarma Yojana
New Aadhaar App 2025 – अब Send Aadhaar like UPI
Marriage Certificate Conclusion
Marriage Certificate बनाना हर दंपत्ति के लिए जरूरी है। यह आपको कानूनी सुरक्षा और सरकारी पहचान देता है। अगर आप आसानी से अपना Marriage Certificate बनवाना चाहते हैं, तो अपने नजदीकी CSC सेंटर से संपर्क जरूर करें।



