cschelper

🌐 00.0 Mbps
Ping: -- ms
Status: Connecting...
Quality: Poor

UIDAI Aadhaar ECMP/UC New Rule 2 Update Not Permit

Aadhaar ECMP/UC

UIDAI Aadhaar ECMP/UC New Rule Coming! 2 Update Not Permit

नमस्कार साथियों,,,

अगर आप Aadhaar में एक साथ Name, Gender, Date of Birth, Address और Mobile Number जैसी कई चीजें update करते हैं, तो रुक जाइए। क्योंकि Aadhaar के नए Version में एक ऐसा बदलाव किया गया है, जिसके बाद आप पहले की तरह एक ही बार में दो-तीन तरह के demographic updates नहीं कर पाएंगे।

मतलब अगर आप किसी का Name Update कर रहे हैं, तो हो सकता है उसी समय Gender और Date of Birth का option आपके सामने दिखाई ही न दे। अगर Date of Birth में change कर रहे हैं, तो Name और Gender का option ही नहीं आयेगा और अगर Address Update कर रहे हैं, तो उसी process में Mobile Number add करने का option भी नहीं मिलेगा।

Aadhaar ECMP/UC New Version में बड़ा बदलाव

मतलब अगर आप किसी का Name Update कर रहे हैं, तो हो सकता है उसी समय Gender और Date of Birth का option आपके सामने दिखाई ही न दे। अगर Date of Birth में change कर रहे हैं, तो Name और Gender का option ही नहीं आयेगा और अगर Address Update कर रहे हैं, तो उसी process में Mobile Number add करने का option भी नहीं मिलेगा।

अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों किया गया?

और सबसे बड़ी बात—ECMP और UC दोनों में क्या-क्या बदलाव हुए हैं? तो चलिए, हमेशा की तरह बिल्कुल शुरुआत से समझते हैं।

Aadhaar ECMP में क्या बदलाव किया गया है।

देखिए, अभी हम Aadhaar के ECMP portal पर हैं। अब मान लीजिए कि मैं किसी resident का Aadhaar number डालकर उसका update process शुरू करता हूँ जैसे ही हम आगे बढ़ते हैं, system में कुछ confirmation दिखाई देते हैं। उसे OK करने के बाद जब हम update section में आते हैं, तो यहाँ आपको एक बड़ा बदलाव देखने को मिलता है।

मान लीजिए मुझे किसी resident का Name Update करना है। जैसे ही मैं Name पर click करता हूँ, आप ध्यान से देखिए— यहाँ से Gender और Date of Birth के options गायब हो जाते हैं। यानी अब आप एक ही transaction में Name के साथ Gender और Date of Birth को update नहीं कर सकते।

 

Aadhaar ECMP में क्या बदलाव किया गया है।

अब अगर मैं Gender select करता हूँ, तो यहाँ फिर से देखिए—Name और Date of Birth के options available नहीं हैं। ठीक इसी तरह अगर मैं Date of Birth पर click करता हूँ, तो यहाँ भी Name और Gender के options hide हो जाते हैं। यानी system अब आपको एक transaction में इन सभी major demographic fields को एक साथ बदलने की permission नहीं दे रहा है।

और यही बदलाव Address और Mobile Number के मामले में भी देखने को मिलता है। मान लीजिए मैं Address Update करना चाहता हूँ। जैसे ही Address का option select करते हैं, आप देख सकते हैं कि उसी process में Mobile Number Add/Update करने का option उपलब्ध नहीं रहता।

 

Aadhaar ECMP/UC is a simple matter

अब एक update के साथ दूसरा update करने की सुविधा पहले जैसी नहीं रही। आपको जिस particular field को update करना है, उसी के हिसाब से process आगे बढ़ाना होगा। अब यहाँ एक और महत्वपूर्ण बदलाव है, जिसे आपको बिल्कुल miss नहीं करना चाहिए। Update के बाद generate होने वाली acknowledgement slip का design भी बदल दिया गया है।

नई slip का format पहले से अलग है और अब इसमें आपको Aadhaar Number भी देखने को मिल सकता है। इसलिए अगर आप Aadhaar Operator या Supervisor हैं, तो नए version में slip generate होने के बाद उसका format भी एक बार जरूर check करिएगा। लेकिन कहानी सिर्फ ECMP तक ही सीमित नहीं है।

Aadhaar Update Client में क्या बदलाव किया गया है।

तो अब हम UC में आते हैं। यहाँ Update पर click करने के बाद Aadhaar Number डालते हैं और Next पर जाते हैं। अब मान लीजिए हमें Date of Birth Update करना है। तो यहाँ Date of Birth का option दिखाई देता है। यानी UC में भी changes किए गए हैं, लेकिन अगर हम दोनों software को compare करें तो सबसे ज्यादा noticeable changes अभी ECMP में देखने को मिलते हैं। UC में बदलाव अपेक्षाकृत कम हैं,

Aadhaar Update Client में क्या बदलाव किया गया है।

इसलिए अगर आप Aadhaar का काम करते हैं, तो नए version को समझना बहुत जरूरी है। क्योंकि कई बार operator को लगता है कि option software में नहीं है या software में कोई problem आ गई है। जबकि वास्तव में वह नए software logic का हिस्सा हो सकता है।

UIDAI Aadhaar ECMP/UC जरूरी बात

हमने CSC Helper पर Digital PVC Card Generation के लिए अपना नया software उपलब्ध करा दिया है। इसमें आप सिर्फ Aadhaar PDF upload करके कुछ ही समय में Digital PVC Card तैयार कर सकते हैं।

UIDAI Aadhaar ECMP/UC Download and Install

अभी हमारा software 217-2 CSC Helper पर उपलब्ध है, जहाँ से आप इसे download करके अपने risk पर manually update/install कर सकते हैं। तो दोस्तों, नए Aadhaar ECMP और UC Version में किए गए ये बदलाव आपके काम के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। खासकर अगर आप रोजाना Aadhaar Update का काम करते हैं, तो आपको यह जरूर समझना चाहिए कि कौन-सा update किसके साथ किया जा सकता है

अगर आपको यह जानकारी useful लगी हो, तो वीडियो को Like जरूर करिएगा।

और अगर आप Aadhaar, CSC, UIDAI Software और नए updates से जुड़ी ऐसी ही जानकारी लगातार चाहते हैं, तो हमारे चैनल को Subscribe करके Bell Icon जरूर दबा दीजिए। तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। मिलते हैं अगले वीडियो में, एक और नए और जरूरी update के साथ

Q: Aadhaar ECMP New Version क्या है?

R: यह Aadhaar Update के लिए नया software version है, जिसमें कई नए बदलाव किए गए हैं।

Q: क्या ECMP में एक साथ कई Update कर सकते हैं?

R: नए version में कई updates को एक साथ करने पर restrictions लगाई गई हैं।

Q: क्या Name और Gender एक साथ Update कर सकते हैं?

R: नए process में कुछ fields एक साथ select नहीं की जा सकती हैं।

Q: क्या Name और Date of Birth साथ में बदल सकते हैं?

R: नए ECMP version में इन updates के options अलग-अलग हो सकते हैं।

Q: क्या Address के साथ Mobile Number Update कर सकते हैं?

R: नए version में Address Update के साथ Mobile Update का option उपलब्ध नहीं हो सकता।

Q: क्या Aadhaar Update Slip का Design बदला है?

R: हाँ, नए version में acknowledgement slip का format और design बदला गया है।

Q: क्या UC में भी नए बदलाव किए गए हैं?

R: हाँ, UC में भी कुछ changes किए गए हैं, हालांकि ECMP में बदलाव अधिक दिखाई देते हैं।

Q: Aadhaar ECMP New Version में कौन-कौन से Changes हैं?

R: इसमें demographic update options और update process में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

Q: Aadhaar New Version कब आएगा?

R: New version और updates UIDAI के software rollout के अनुसार उपलब्ध होते हैं।

Q: Aadhaar ECMP/UC New Version कैसे Update करें?

R: Software को केवल authorized source से download करके दिए गए installation/update process के अनुसार update करें।

Scroll to Top